News Detail
इमारत ए शरिया के अमीर ए शरियत हजरत मौलाना मोहम्मद वली रहमानी का निधन
टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। पटना से बड़ी खबर-ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव व बिहार झारखंड, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े इदारा इमारत-ए-शरीया के अमीर-ए-शरीअत मौलाना वली रहमानी का शनिवार को दोपहर में पारस हॉस्पिटल में निधन हो गया। इनके निधन से हर समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को 11बजे मुंगेर में किया जाएगा सपुरदे खाक। दूसरी ओर मौत की खबर मिलने पर इमारत ए शरिया में बड़ी संख्या में लोगों की हुजूम जुट गई। 5 जून 1943 में इनका जन्म हुआ था। 3 टर्म एमएलसी भी रह चुके है।