News Detail
चोरी के ट्रकों की कटिंग कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार
14 चक्का ट्रक, कटे पार्ट्स, गैस कटर, वेल्डिंग मशीन और अन्य सामान जब्त
पटना, टीएचटी। पश्चिमी पटना में चोरी के ट्रकों की कटिंग कर उनके पार्ट्स और वाहनों को बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। रानीतालाब और फुलवारीशरीफ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह से जुड़े सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके ठिकानों से 14 चक्का ट्रक, चोरी का 12 चक्का ट्रक, कटे हुए वाहन के पार्ट्स, ट्रेलर, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, गैस कटर, गैस सिलेंडर और बाइक समेत कई सामान बरामद किए हैं।
पश्चिमी पटना में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान 21 सितंबर को रानीतालाब पुलिस को सूचना मिली कि निसरपुरा पेट्रोल पंप के पास स्थित एक गैराज में चोरी के ट्रक की कटिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गैराज में छापेमारी की। वहां एक ट्रक को काटकर उसमें बदलाव किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में झारखंड से चोरी के ट्रक मंगाने की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि गैराज मालिक झारखंड से चोरी के ट्रक मंगवाता था। इसके बाद गैराज में ट्रकों की कटिंग और मोडिफिकेशन कर उनके पार्ट्स अथवा वाहनों को बेच दिया जाता था। गैराज से टाटा मोटर्स का 14 चक्का ट्रक, कटे हुए पार्ट्स, एक ट्रेलर, वेल्डिंग मशीन, दो ग्राइंडर, गैस कटर, दो गैस सिलेंडर और एक बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में फुलवारीशरीफ में भी चोरी का ट्रक बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 22 सितंबर को कार्रवाई की। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के नकटी भवानी वस्तु बिहार अपार्टमेंट के आसपास सड़क के उत्तर स्थित एक कबाड़खाने में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी का 12 चक्का ट्रक बरामद हुआ। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DF4208 बताया गया है।
रानीतालाब से गिरफ्तार आरोपित में मो. सागीर (25), गुनोपुर, बिहटा, चंदन कुमार उर्फ चन्दु (48), राजाबाजार, जहानाबाद, मो. सलाउद्दीन (30), लाल मियां दरगाह, फुलवारीशरीफ, मो. राजा (24), लाल मियां दरगाह, फुलवारीशरीफ, उस्मान गनी (19), मुसेपुर, बिहटा है। वहीं फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार आरोपित में दिलीप कुमार, फुलपरास थाना क्षेत्र, मधुबनी, मो. जिसान, कुर्थी थाना क्षेत्र, अरवल निवासी है।
पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। रानीतालाब थाने में कांड संख्या 309/26 और फुलवारीशरीफ थाने में कांड संख्या 1627/26 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर चोरी के अन्य वाहनों, गिरोह में शामिल लोगों और चोरी के ट्रकों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।