Today Hind Times

पटना के चितकोहरा स्थित अम्बेडकर नगर में लूट के नाकाम अपराधी ने मारी गोली
www.todayhindtimes.com 23 Oct 259 views क्राइम

पटना के चितकोहरा स्थित अम्बेडकर नगर में लूट के नाकाम अपराधी ने मारी गोली

पटना टीएचटी रिपोर्टर । राजधानी पटना के चितकोहरा स्थित अम्बेडकर चौक स्थित किराना दुकान में लूट के नीयत से घुसे अपराधियों को जब सफलता नहीं मिली तो अंधाधुन गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिससे दुकान में बैठे एक युवक को गोली जांघ में लगी है। उक्त जख्मी युवक को  अनीसाबाद एसएस हॉस्पीटल स्थित निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि सिपारा निवासी गोलू का ससुराल अम्बेडकर नगर में है। अपने ससुराल आया हुआ था, वहीं शुक्रवार कर रात गोलू काम पर चला गया था, काम से आने के बाद अम्बेडकर नगर राहुल के किराना दुकान में बैठे हुए था। इसी दौरान एक युवक अचानक दुकान में लूटपाट के नीयत से हथियार के साथ घुसा, लेकिन असफलता हाथ लगने पर बैखलाये अपराधी ने गोली चलाना शुरू कर दिया। इस तरह से चार राउंड गोली चलाया। हालांकि हो हल्ला होने लगा तो वह भाग निकला। हालांकि अपराधी की पहचान पंकज नामक के रूप में हुई है जो इसी मोहल्ले का है। पंकज का पहले से भी अपराधिक इतिहास बताया जाता है। इधर आनन-फानन में जख्मी गोलू को इलाज के लिए अस्पताल स्थानीय लोगों ने लाया। इस घटना के बाद अम्बेडकर नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुर्ह है, गोली चलाने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।