Today Hind Times

दिल्ली से सहरसा जा रही ट्रेन के पहिया में लगी आग, मची अफरा तफरी
www.todayhindtimes.com 14 May 233 views THT SPECIAL

दिल्ली से सहरसा जा रही ट्रेन के पहिया में लगी आग, मची अफरा तफरी

टीएचटी रिपोर्टर दिघवारा। छपरा सोनपुर रेल खंड पर दिघवारा स्टेशन के निकट नई दिल्ली से सहरसा जा रही 02554 डाउन वैशाली सुपरस्टार ट्रेन दी बर्निग ट्रेन होने से बाल बाल बची। उक्त ट्रेन छपरा से खुलने के बाद सोनपुर जा रही थी तभी ट्रेन के गार्ड डिब्बा में ब्रेक बाइन्डिग से चक्के में आग की चिनगारी निकलने लगी। गार्ड ने तत्काल इसकी सूचना सोनपुर कंट्रोल को देते हुए ट्रेन को दिघवारा स्टेशन पर खड़ी कर दी गयी थी। लगभग एक धंटे तक दिघवारा स्टेशन ट्रेन खड़ी रही जहां ट्रेन के गार्ड व प्वाइन्ट मैन रामजीत कुमार द्वारा चक्के के तकनीकी खराबियांे को ठीक करते हुए आग पर काबू पाया गया। तब जाकर ट्रेन अपनी गंतब्य स्थान की ओर रवाना हुआ इस दौरान एक बड़ी घटना होते होते बच गया।