News Detail
आग ने मचाया तांडव, चार बच्चे की मौत
घटना पटना के पुनपुन प्रखंड का
टीएचटी रिपोर्टर पटना। पुनपुन प्रखंड के अदावलीचक में एक झोपड़ी में आग लगने से चार बच्चे की जलने से मौत हो गयी। आग का लौ इतना तेज था कि लोग कुछ समझ पाते कुछ करते पाते इससे पहले ही भयावह रूप ले लिया था। वहीं घर में मौजूद चार बच्चे जलने से मौत के आगोस में समा गये। सभी मरने वाले एक ही महादलित परिवार के चारों बच्चे है। डोली कुमारी उम्र 12 वर्ष, राखी कुमारी उम्र 8 वर्ष, आरती कुमारी उम्र 6 वर्ष, अंकित कुमार 4 वर्ष है। चारों के पिता छोटू पासवान के बच्चे हैं। छोटू पासवान अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ अगल के गांव में काम करने गये हुए थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।
शव को उठाते विधायक गोपाल रविदास
इस ह्दय विदारक घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। चारों तरफ चित्कार ही चित्कार था। घटना की जानकारी मिलते हैं स्थानीय विधायक गोपाल रविदास घटनास्थल पर पहुंचे पहुंचकर मृतक के पिता छोटू पासवान व इनके पत्नी लक्ष्मी देवी को सांत्वना दिया। साथ ही धैर्य देते हुए कहा कि हम आपके परिवार हैं। इस घटना से मैं बहुत आहत हूं। इसके बाद घटनास्थल पर पुनपुन अंचला अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अनुमंडल अधिकारी मसौढ़ी पहुंच कर घटना की जांच किया। इसके बाद विधायक ने जिलाधिकारी पटना से बात कर 6 महीना राशन , आपदा तहत राशि, कबीर अंत्येष्टि तथा प्रत्येक मृतक 4-4 लाख रुपया का मुआवजा एवं महादलित परिवार को 3 डिसमिल जमीन मांग किये है। स्थानीय विधायक की पहल पर अंचलाधिकारी पुनपुन द्वारा आपदा तहत तुरंत 5800 सौ रुपये दिये है। कबीर अंत्येष्टि का 3000 रुपया दिया गया। इसके अलावे स्थानीय लोगों ने मदद किया। अनुमंडल अधिकारी घोषणा किया गया 6 माह का राशन मृतक परिवार को एवं प्रत्येक मृतक और चार - चार लाख रुपया स अभी तुरंत चार लाख रुपया का चेक दिए शेष राशि उपलब्ध न रहने के कारण 12 लाख रुपया 10 से 15 दिनों में देने का वादा किया। अंचलाधिकारी पुनपुन द्वारा 3 डिसमिल जमीन बहुत जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।