Today Hind Times

एयरफोन लगा शौच जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
www.todayhindtimes.com 23 Jun 301 views क्राइम

एयरफोन लगा शौच जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत


मशरक टीएचटी रिपोर्टर। कोरोनाकाल में बंदी के बाद दो रोज पहले सवारी गाड़ियों के परिचालन का आभास नही होना और ईयर फोन लगाकर रेल ट्रैक पर शौच जाना युवक के मौत का कारण बन गया। बुधवार को एसएच 73 रेलवे ढाला के पास बाइक खड़ी कर कान में ईयर फोन लगाए 24 वर्षीय गोविंदा कुमार ट्रैक पर शौच के लिए गया। ठीक उसी वक्त पीछे से आ रही छपरा- थावे 05122 डाऊन स्पेशल सवारी गाड़ी ने उसे  चपेट में ले लिया। जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। मृतक मशरक पूरब टोला गाँव निवासी विश्वनाथ सिंह के तीन संतान में एकलौता पुत्र था जो रेलवे स्टेशन के पास पार्टनरशिप में सब्जी की थोक दुकान चलाता था। मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा तहकीकात के बाद कई टुकड़ों में बंटे शव रोते बिलखते परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटनास्थल पर उमड़े युवाओं एवं ग्रामीणों को भीड़ ह्रदय विदारक घटना से मर्माहत थी। सबके जुबान पर एक ही चर्चा थी घटना स्थल के आसपास ट्रेन से कटकर या फिर उसी स्थान के पास पुलिया में गिरकर अबतक दर्जनों लोगों की मौत हुई है। जिस कारण उक्त जगह भूतिया स्थान के नाम से चर्चित है ।