Today Hind Times

जनीपुर के अख्तर इमाम को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली
www.todayhindtimes.com 3 Nov 279 views क्राइम

जनीपुर के अख्तर इमाम को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। जानीपुर थाना के मुर्गियाचक में अख्तर इमाम नामक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गयी। वहीं गंभीर स्थिति में स्थानीय लोग व जानीपुर पुलिस के मदद  से आनन.फानन में इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां स्थिति नाजूक बनी हुई है। घटना क्यों हुआ है और घटना को किसने अंजाम दिया है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच में जानीपुर पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि अख्तर इमाम एक एनजीओ संचालक भी है इसके साथ ही प्रोपट्री का भी इनका काम चलता है। साथ ही पिछले ही वर्ष अपने हाथी के नाम से अख्तर इमाम ने कई बीघा जमीन को कर दिया था। गोली चेहरे के दाये तरफ लगी है। गोली मारने वाले अपराधी एक बाइक पर दो की संख्या में था।