News Detail
15 जुलाई तक सभी लोगों को अपने यहां लगाना होगा मीटर
दिघवारा टीएचटी रिपोर्टर। विद्युत विभाग ने दिघवारा एवं दरियापुर प्रखंड के जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली का कनेक्शन लगा हुआ है मगर उनके यहां मीटर नही लगा हुआ है, वैसे उपभोक्ताओं को 15 जुलाई तक अपने यहां मीटर लगा लेना होगा अन्यथा उनका विधुत विच्छेदन कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी शीतलपुर सब डिवीजन के विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक विद्युत अभियंता मो फिरोज अंसारी ने दी। इस संबंध में उन्होंने बताया की विधुत अधीक्षण अभियंता सारण के निर्देशानुसार जिनके पास मीटर नही लगाया गया है। वैसे उपभोताओ को विद्युत कर्मियों द्वारा घर घर जा कर निःशुल्क विधुत मीटर लगाई जाएगी जिन उपभोक्ताओं द्वारा 15 जुलाई तक अपने मीटर से विधुत का उपयोग नही करने की स्थिति मे वैसे लोगो का विधुत विच्छेदन कर उनपर कानूनी करवाई की जाएगी।उन्होने कहा की दोनो सेक्शन मे लगभग 5500 उपभोक्ता बीना मीटर विद्युत का उपयोग कर रहे है। मौके पर जेई संजय कुमार रमण, बैजनाथ प्रसाद, रंधिर कुमार, विनय कुमार आदि कर्मी मौजूद थे।