Today Hind Times

पटना से बड़ी खबर- पीपा पुल से गंगा नदी में गिरा पिकअप वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत
Www.todayhindtimes.com 23 Apr 622 views क्राइम

पटना से बड़ी खबर- पीपा पुल से गंगा नदी में गिरा पिकअप वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत


टीएचटी डेस्क पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर है। पीपा पुल को पार करते हुए गंगा नदी में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई । बताया गया कि मालवाहक पिकअप वैन पर 15 लोग सवार थे। दो घंटे के कड़ी सक्कत के बाद एनडीआरएफ व गोताखोरों ने 10 शवों को निकाला है। यह घटना राजधानी पटना के दानापुर इलाके का है। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गया।


पिकअप वैन पूरे तरह से गंगा के बीच लहरों में समा गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सांसद रामकृपाल यादव भी घटना स्थल पर पहुँच घटना के बारे में जानकारी लिए। साथ ही मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दिए व शोक संवेदना व्यक्त किये।