News Detail
पटना में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 4 दबोचे
पटना (टीएचटी)। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 9 चोरी की बाइक और 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। गिरफ्तार सरगना मो. अरशद उर्फ शदाब उर्फ अरशद डी पर हत्या, लूट, डकैती समेत 20 संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल को दर्ज बाइक चोरी के मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नोहसा इमली तल इलाके में छापेमारी कर तीन आरोपियों को दो चोरी की बाइक और 21 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मो. अरशद उर्फ शदाब उर्फ अरशद डी ने अपने साले के साथ मिलकर बाइक चोरों का गिरोह बना रखा था। गिरोह का रोज एक बाइक चोरी करने का टारगेट तय रहता था। चोरी की गई बाइक साले के घर में छिपाकर रखी जाती थी और बाद में 10 से 15 हजार रुपये में बेच दी जाती थी। चोरी करने वाले को प्रति बाइक दो हजार रुपये दिए जाते थे।
पुलिस के अनुसार, अरशद पहले हत्या, लूट, डकैती और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह स्मैक के अवैध कारोबार में भी सक्रिय हो गया और इसमें कई युवाओं को जोड़ लिया। इसके बाद उसने दोबारा बाइक चोरी का गिरोह तैयार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सरगना अरशद को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक और चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद अरशद के साले के घर छापेमारी कर छह और चोरी की बाइक बरामद की गईं। इस तरह कुल नौ बाइक जब्त की गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. आमिर (नौसहा), शाहिद (नया टोला), मो. नौशाद (लाल मियां दरगाह के पास) और मो. अरशद उर्फ शदाब उर्फ अरशद डी (नोहसा) शामिल हैं। सभी फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानू प्रताप सिंह ने बताया कि सरगना अरशद पर फुलवारीशरीफ में 13 तथा रूपसपुर, बेउर और हवाई अड्डा थाना में कई मामले दर्ज हैं। वहीं, मो. नौशाद पर भी पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपी सौदागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।