Today Hind Times

लालू की रिहाई पर जश्न
www.todayhindtimes.com 20 Apr 298 views राजनीति

लालू की रिहाई पर जश्न

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ।  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलाउद्दीन मंसूरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रिहाई पर पूरे बिहारवासियों व फुलवारीशरीफ के तरफ बधाई दिया। साथ जम कर राजद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया गया। वहीं  समस्त देशवासियों को रमजान मुबारक और नवरात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि इस कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग जरूर करें और कोरोना से  अपने और अपने परिवार को बचाएं।