Today Hind Times

फुलवारीशरीफ पेठिया बाजार में लॉकडाउन में कपड़ा दुकान खोलना पड़ा महंगा, दुकानदार गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
Www today hind times.com 11 May 351 views क्राइम

फुलवारीशरीफ पेठिया बाजार में लॉकडाउन में कपड़ा दुकान खोलना पड़ा महंगा, दुकानदार गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। फुलवारीषरीफ के पेठिया बाजार में लाॅकडाउन के दौरान रेडिमेन्ट कपड़ा दुकान खोलने एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर पहुँच दुकानदार को गिरफ्तार कर ली। यह मामला सोमवार की है। गष्ती पुलिस बल को नजर पड़ते ही दुकान बंद करने का अनुरोध किया। लेकिन दुकानदार ने जब दुकान नहीं बंद किया तो फुलवारीशरीफ पुलिस ने कपड़ा दुकानदार धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर ली है। धर्मेन्द्र परसा बाजार के गंज पर का रहने वाला है। फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान कपड़ा दुकान खोलकर रखे हुए था। वहीं इसी मामले में दुकानदार को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इससे पहले भी दो दुकानदार पर फुलवारीशरीफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चुकी है।