Today Hind Times

फुलवारी में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
www.todayhindtimes.com 12 Jun 296 views THT SPECIAL

फुलवारी में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

फुलवारीशरीफ टीएचटी रिपोर्टर। फुलवारीशरीफ में शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ  पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वारिष्ठ नेता  ई वेंकंेटेश रमण ने कहा कि  इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना वायरस संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुये  बीजेपी सरकार ने पिछले सात साल में पेट्रोल व डीजल पर करों में बार-बार भारी बढ़ोतरी करके पेट्रोल व डीजल की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है. इस सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें बीते दिन 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर हैं ।उन्होंने बताया कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग किया है। इस साल 4 मई के बाद अबतक 22वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है । इस मौके पर शकीलउर रहमान , राजीव कुमार , प्रखंड अध्यक्ष मो शहाबउदीन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे।