Today Hind Times

फुलवारीशरीफ में ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
www.todayhindtimes.com 14 May 377 views क्राइम

फुलवारीशरीफ में ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। सुबह करीब आठ बजे टमटम पड़ाव स्थित ट्रक ने साइकिल सवार 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को रौंद दिया। उक्त अधेड़ व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक सुभाष महतो रानीपुर का रहने वाला था। अपने साइकिल से मछली खरीदने टमटम पड़ाव आ रहा था, इसी दौरान टमटम पड़ाव के नजदीक ही यह घटना हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में चीख पुकार मच गया। इधर चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सुभाष के दो पुत्री व दो पुत्र है।