Today Hind Times

फुलवारीशरीफ के दर्जनों मोहल्ले में कटी रहेगी शनिवार को बिजली
www.todayhindtimes.com 25 Jun 535 views THT SPECIAL

फुलवारीशरीफ के दर्जनों मोहल्ले में कटी रहेगी शनिवार को बिजली

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ | सब स्टेशन में 33 केवी मीटिंग मीट शनिवार (26 जून) को लगेगी। इस वजह से फुलवारीशरीफ के कई मोहल्ले की 5 घंटे पूर्ण रूप से बिजली कटी रहेगी।  बिजली विभाग के एसडीओ आरपी सिंह ने बताया कि  शनिवार को सब स्टेशन में 33 केवी मीटिंग मीट लगाया जाएगा। इसको लेकर 11 केवी ओल्ड डेरी फीडर बंद रहेगी। 11 केवी ओल्ड डेरी बंद रहने से फुलवारीशरीफ के टमटम पड़ाव, पेठिया, चुनौती कुँआ, ईसापुर, ईसानगर, ख़ानक़ाह मोहल्ले, राय चौक व कुरकुरी तक 11 बजे से 2 बजे तक पूर्ण रूप से बिजली कटी रहेगी। इस लिए इन इलाकों के लोग पानी से या अन्य बिजली से संबंधी अपना कार्य 11 बजे से पहले ही कर लें।