Today Hind Times

फुलवारीशरीफ में बांसबाड़ी में लटका मिला युवक का शव
www.todayhindtimes.com 17 May 333 views क्राइम

फुलवारीशरीफ में बांसबाड़ी में लटका मिला युवक का शव

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। नवादा गांव के बांसबाड़ी में फंदे से संदिग्ध वस्था में एक युवक का शव लटका हुआ मिला। वहीं शव लटके हुए देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान नवादा बिचला टोला निवासी लक्ष्मण पासवान के 35 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस को पहुंचने से पहले ही शव को परिजनों ने लेकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि अनिल पासवान थोड़ा बिक्षिप्त था। हालांकि इस घटना को लेकर पूरे इलाके में कई तरह के चर्चाएं हो रही है। फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने बताया कि बिक्षिप्त था अनिल। पुलिस को पहुंचने से पहले ही शव को परिजनों ने लेकर भाग गया। इस मामले में किसी तरह का कोई शिकायत नहीं की गयी है।