Today Hind Times

फुलवारीशरीफ में स्कॉर्पियो ने खड़े बस में मारी ठोकर, उड़े परखच्चे
www.todayhindtimes.com 23 Aug 448 views क्राइम

फुलवारीशरीफ में स्कॉर्पियो ने खड़े बस में मारी ठोकर, उड़े परखच्चे

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। रजिस्ट्री कार्यालय नवादा फुलवारीशरीफ के पास एक तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो ने खड़े सरकारी बस में जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें स्कॉर्पियो व बस दोनों का परखच्चे उड़ गये। हालांकि इस दौरान आवाज इतना जोर से हुआ कि अफरा-तफरी मच गया। हालांकि इस दौरान स्कॉर्पियो पर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे बड़ी मसक्कत के बाद स्कॉर्पियो से निकाल इलाज के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। अगर बस में पैसेंजर होता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन बस मंे कोई पैसेंजर नहीं था। स्कॉर्पियो चालक पूरे तरह से नशा में बताया जा रहा है। यह घटना सोमवार की अहलू सुबह की है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची ट्राफिक पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर ली है।