Today Hind Times

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में पति के करतूत से तंग पत्नी ने काटा पति का लिंग
www.todayhindtimes.com 7 Aug 619 views क्राइम

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में पति के करतूत से तंग पत्नी ने काटा पति का लिंग

टीएचटी रिपोर्टर पटना। पुरानी कहावतों में हमने सुना है की पत्नी अपने पति के लिए जान दे देती हैं। लेकिन इस पत्नी ने तो अपने पति को दे दी ऐसी खौफनाक सजा की जो सुना वह हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि अपने पति के करतूतों से तंग व असंतुष्ट महिला ने अपने पति के गुप्तांग को काटकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल पति फुलवारीशरीफ थाना शनिवार को सुबह तीन बजे खून से लथपथ  अपने प्राइवेट पार्ट को पकड़े हुए पहुँचा। घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। यह घटना फुलवारीशरीफ के अलवा कॉलोनी की है। फिलहाल फुलवारीशरीफ पुलिस पूरे मामले जी जांच में जुटी हुई है। वहीं इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। तरह तरह की चर्चाएं हो रही।