Today Hind Times

परसा बाजार के सकरैचा में बगीचे रखवाली कर रहे व्यक्ति की ईंट से कूच कर हत्या
9 May 406 views क्राइम

परसा बाजार के सकरैचा में बगीचे रखवाली कर रहे व्यक्ति की ईंट से कूच कर हत्या



टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। परसा बाजार थाना के सकरैचा पंचयात में रविवार की अहले सुबह 3 बजे आम के बगीचा के रखवाली  कर रहे व्यक्ति को ईट से कुच कर हत्या कर दी गई। इस घटना के सूचना पर गांव व परिवार वालों में कोहराम मच गया।

हत्या बेरहमी से की गई है। परसा बाजार थाना की पुलिस ने घटना की सूचना पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मृतक व्यक्ति सकरैचा पंचयात के 65 वर्षी रामबचन मांझी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही फुलवारी विधयाक गोपाल रविदास पहुँच कर पूरे मामले की जानकारी लिया। इसके बाद आरोपित की जल्द से हो इसके लिए परसा बाज़ार थानेदार को आदेश दिए। साथ ही मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग किया।