Today Hind Times

राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर में प्रोपट्री डीलर की गोली मार हत्या
www.todayhindtimes.com 10 May 372 views क्राइम

राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर में प्रोपट्री डीलर की गोली मार हत्या

  • सोमवार की रात आठ बजे की घटना

टीएचटी रिपोर्टर पटना। राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर के खेमनीचक गोलकी मोड़ के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार फरार हो गया है। यह घटना सोमवार को रात करीब आठ बजे की है। गोली लगे व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सूचना पर रामकृष्णा नगर पुलिस ने इलाज के लिए निजी अस्पताल मंे भर्ती करायी है। हालांकि उक्त व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। थोड़े देर में ही डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचार खेमनीचक निवासी सुनिल वर्मा के रूप में हुई है। सुनिल वर्मा प्रोपट्री डीलर का काम करता था। गोली सिर में अपराधियों ने मारी है। घटना स्थल से चार खोखा भी पुलिस ने बरामद की है। इधर इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी व दहषत का माहौल बना हुआ है। उक्त घटना एक जीम के नजदीक हुई है।मृतक का एक पुत्र व तीन पुत्री है। मुल्य रूप से नालंदा जिला का रहने वाला था। रामकृष्णा नगर प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हुई, हालांकि मैं अभी जांच और छानबीन में लगा हूं। उक्त व्यक्ति की पहचान होते ही पूरे मामले का खुलासा होगा।