Today Hind Times

पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
www.todayhindtimes.com 1 Jun 352 views क्राइम

पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

-बुद्धा कॉलोनी, रामकृष्णानगर और शाहपुर समेत कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

पटना (टीएचटी)। पटना में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया। जारी आदेश के अनुसार 31 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि विशेष आसूचना इकाई, डायल-100 और पुलिस केंद्र में तैनात अधिकारियों को विभिन्न थानों की कमान सौंपी गई है।
तबादला सूची के अनुसार विशेष आसूचना इकाई में पदस्थ पुअनि प्रिंस को पिपरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। पचरुखिया थानाध्यक्ष विक्रम कुमार को लहसुना थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विशेष आसूचना इकाई से विकास सिंह को पचरुखिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सकसोहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को पालीगंज भेजा गया है और डायल-100 में तैनात शुभम सुमन को सकसोहरा थाने की कमान सौंपी गई है।
मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पासवान को पुलिस केंद्र, पटना भेजा गया है, जबकि दानापुर थाना में पदस्थ रोशन कुमार को मरांची का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह विशेष आसूचना इकाई के अभिषेक कुमार को हाथीदह तथा विनोद कुमार को पंचमहला थानाध्यक्ष बनाया गया है।
शाहजहांपुर थानाध्यक्ष मुन्ना दास और दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद को पुलिस केंद्र, पटना स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह क्रमशः कोतवाली थाना में पदस्थ बमबम को शाहजहांपुर तथा लहसुना थानाध्यक्ष खुशबू खातून को दनियावां का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सिगोड़ी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह और पियरपुरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं डायल-100 में तैनात तनेश पायल को सिगोड़ी तथा खगौल थाना में पदस्थ पूजा राठी को पियरपुरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। दानापुर थाना में पदस्थ श्रवण कुमार को रानीतालाब थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार यादव को पुलिस केंद्र, पटना स्थानांतरित किया गया है, जबकि विशेष आसूचना इकाई में तैनात विकास कुमार (2018 बैच) को दुल्हिन बाजार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जानीपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह को शाहपुर, पिपलावां थानाध्यक्ष सागर को जानीपुर तथा विशेष आसूचना इकाई के अतुल कुमार को पिपलावां थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है।
एसएसपी कार्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।