Today Hind Times

पटना के बेउर में कोरोना से मां और बेटी की एक ही साथ मौत
www.todayhindtimes.com 17 Apr 352 views हेल्थ

पटना के बेउर में कोरोना से मां और बेटी की एक ही साथ मौत

टीएचटी रिपोर्टर पटना। बेउर थाना के हुलासनगर फेज 2 में एक ही रात मां बेटी की संदिग्ध मौत से कोहराम मच गया। हालांकि घरवालों ने कोरोना से मौत होने की जताई आशंका। घर बालों के अनुसार मां और बेटी दोनों को बुखार और खांसी पिछले कुछ दिनों से था। वहीं शुक्रवार की रात दोनों की मौत हो गई। एक ही घर से दो अर्थी उठने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। साथ ही साथ कोरोना का भय भी व्यप्त हो गया है हर लोगों में। हालाकिं प्रशासन ने भी घर के बाकी सदस्यों को कोरोना जांच कराने का आदेश दिया है।