Today Hind Times

संगीतकार जावेद अख्तर का बयान निन्दनीय, हो कार्रवाई : अभय सिंह
Www. todayhindtimes.com 6 Sep 401 views राजनीति

संगीतकार जावेद अख्तर का बयान निन्दनीय, हो कार्रवाई : अभय सिंह

टीएचटी रिपोर्टर पटना। संगीतकार जावेद अख्तर के बयान पर बिहार के प्रदेश भाजपा नेता अभय सिंह ने भड़क गए। वहीं कड़े लहजे में भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि संगीतकार जावेद अख्तर एक सम्मानित व्यक्ति हो कर ऐसा बयान दिए है जिसका उम्मीद नहीं था। इस मामले में जावेद अख्तर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मैं और मेरे दल के सभी कार्यकर्ताओं अपने अपने इलाके के थाना में जावेद अख्तर पर प्राथमिकी करा रहे है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हमलोग सड़क पर भी उतर सकते है।  तालिबान से आरएसएस की तुलना करना निंदनीय है। मैं इसका कड़ा निंदा करता हूँ। इस बयान को श्री सिंह ने समाज को भ्रमित करने के लिए ' साजिश ' बताया और बॉलीवुड के गीतकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कहाँ की जो हिंसा में विश्वास रखता है और महिला विरोधी है । ऐसे संगठनों की आरएसएस , विहिप और बजरंग दल से तुलना करना ... मैं उनके बयान की निंदा करता हूं ।