News Detail
भारत से नेपाल ट्रेन से कर सकेंगे अब सफर
- नेपाल के राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश
जयनगर। नेपाल से भारत अब ट्रेनों से सफर कर पायेगे। नेपाल से अब भारत का सफर करना आसान होने के कागार पर है। एक बार फिर वर्षों बाद भारत नेपाल दोनों देशों के रिश्ते बेपटरी से पटरी पर आने लगी है। वर्षों से कायम बेटी रोटी के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए जल्द ही जयनगर जनकपुर रेल परिचालन की आस जगी गई है। नेपाल रेल परिचालन को लेकर नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाल रेल अधिनियम 21 अध्यादेश जारी किया है। नेपाल के मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार कोरोना की स्थिति में सुधार होते ही रेल परिचालन को लेकर गंभीर हैं। जयनगर जनकपुर रेल परिचालन से दोनों देशों क¢ बीच बेटी रोटी के संबंधों को और प्रगाढ़ मिलेगी। आर्थिक रिश्तों के साथ सभी क्षेत्रों में मजबूती आएगी। श्री झा ने बताया कि नेपाल के द्वारा रेल परिचालन को लेकर अध्यादेश जारी करना एक सकारात्मक कदम है। अध्यादेश के जारी होने से निकट विष्य में ट्रेन परिचालन शुरू किया जा सकता है। दोनों देशों के लोगों को लंबे समय बाद ट्रेन परिचालन को लेकर उम्मीद जगी है। रिश्ते एक बार फिर प्रगाढ़ होगें। वर्षों से जयनगर जनकपुर ट्रेन सेवा बंद रने के कारण दोनों देशों के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। रेल संचालन को लेकर नेपाल सरकार और रेलवे विभाग मिलकर जितनी कर्मचारियों की जरूरत होगी से नियुक्ति करेगी। जबकि नेपाल रेलवे से जुड़े कुछ कर्मचारी को कोकन रेलवे के द्वारा जनकपुर में ट्रेन परिचालन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोरोना में सुधार के साथ ही ट्रेन परिचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।