News Detail
लाॅकडाउन में फुलवारीशरीफ के सड़कों पर बेवजह मंडराने वालों की खैर नहीं
टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। कोरोना को लेकर लगाये गये लाॅकडाउन की सख्ती पूरे फुलवारीशरीफ में देखी जा रही है। लाॅकडाउन के उल्लंघन मामले में फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार भी किये है। अगर आप फुलवारीशरीफ के सकड़ों पर निकल रहे हैं तो सोच समझ कर निकलने का प्रयास करेंगे। अन्याथ पुलिस की डंडे के साथ जुर्माना व जेल भी जा सकते है। इसको लेकर फुलवारीशरीफ थाना के पास थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान, अंचलाधिकारी कुमार कुंदन लाल दलबल के साथ सड़कों पर उतरे हुए है। बेवजह सड़क पर मंडराने वालों की खैर नहीं है। जमकर क्लास के साथ ही साथ पिटाई भी लग रही। यह दृष्य जानीपुर, बेउर, रामकृष्णा नगर, परसा बाजार, सम्पतचक बाजार, अनीसाबाद मोड़ आदि जगह देखने को मिली। इन इलाकों के थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ सड़कों पर डटे हुए रहे।