Today Hind Times

नोहसा को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र, ‘एक्सीलेंस विज़न’ का शुभारंभ
www.todayhindtimes.com 12 Jul 183 views शिक्षा

नोहसा को मिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया केंद्र, ‘एक्सीलेंस विज़न’ का शुभारंभ

नोहसा में ‘एक्सीलेंस विज़न’ शिक्षा संस्थान का भव्य उद्घाटन

फुलवारीशरीफ (टीएचटी )l फुलवारीशरीफ के नोहसा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक्सीलेंस विज़न’ शिक्षा संस्थान का रविवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर जर्नलिस्ट एम. फिरोज़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक इमरान खान ने की।
 उद्घाटन समारोह में मो. रेयाज़ सर, मो. शकील सर, बदरे आलम साहब, मो. शहज़ाद, मो. रहमान, अभिषेक कुमार, फरहान साहब एवं उस्मान सर सहित नोहसा और फुलवारीशरीफ क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नोहसा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब तक दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था। क्षेत्र में एक अच्छे शिक्षण संस्थान का अभाव लंबे समय से महसूस किया जा रहा था। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘एक्सीलेंस विज़न’ की स्थापना की गई है, ताकि स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

संस्थान के निदेशक इमरान खान ने कहा कि ‘एक्सीलेंस विज़न’ का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान में अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने संस्थान की स्थापना को नोहसा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया।