Today Hind Times

दिघवारा में सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यवसायी की मौत
www.todayhindtimes.com 25 Jun 607 views THT SPECIAL

दिघवारा में सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यवसायी की मौत


टीएचटी रिपोर्टर दिघवारा । छपरा पटना मुख्य मार्ग पर अवतार  थाना क्षेत्र के झौऑ ढाला के निकट एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध व्यवसायी की मौत हो गई ।मृतक अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौऑ टोला निवासी स्व राम किशुन बैठा का 66 वर्षीय पुत्र दुर्गा बैठा बताया जाता है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक प्रति दिन की तरह आज भी बिस्कुट व नमकीन झोला मे रखकर घुम घुम कर बेच रहा था कि इसी बीच एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दिघवारा लाया जहां चिकित्सको ने उसे मृत धोषित कर दिया ।मृतक के नाती रोहित कुमार द्वारा फर्दब्यान दिया गया है ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा दिया ।