Today Hind Times

पटना के शराबी दारोगा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Www.todayhindtimes.com 27 Jul 390 views क्राइम

पटना के शराबी दारोगा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


जिस थाने में थे दारोगा उसी हाजत में रात भर रहना पड़ा बंद

टीएचटी रिपोर्टर। राजधानी पटना के परसा बाज़ार थाना के शराबी दारोगा उमेश मिश्रा को नशे के हाल में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिस थाने में उमेश मिश्रा दारोगा थे उसी थाने के हाजत में रात भर बंद रहना पड़ा। हाजत में बंद दारोगा जी रात भर मिन्नत करते रहे, लेकिन थानेदार के सामने एक भी नहीं चली। परसा बाजार थानेदार प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति प्रिया ने बताया कि रविवार को रात 2 बजे उमेश मिश्रा थाना ड्यूटी में थे, वहीं नशे में थे, इसके बाद मैंने जांच की तो शराब पिये हुए पाए गए। जिसके बाद मैंने हाजत में बंद कर इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। वहीं सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। यह परसा बाजार थाने में लगभग तीन साल से पोस्टेड थे। मैं शराब हो या आपराधिक मामले में किसी को वख्सने वाले नहीं में से नहीं हूं। कानून सभी के लिए बराबर है।