Today Hind Times

पटना के जानीपुर में जमीन विवाद चली गोली, एक जख्मी
www.todayhindtimes.com 12 Jul 378 views क्राइम

पटना के जानीपुर में जमीन विवाद चली गोली, एक जख्मी

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ । जानीपुर थाना थाना में एक सप्ताह में जमीन विवाद में दो बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है। पहला घटना जानीपुर का ही है। जिसमें सोरमपुर मुखिया के भांजा व दो पुत्र को गोलीबारी मामले में आरोपित है। मुखिया के भांजा के द्वारा चलाये गये गोली से गोलू चौधरी नाम युवक को गोली लगा था। वहीं सोमवार को जानीपुर थाना के ही मुरादपुर में जमीन विवाद में गोली चली। जिसमें मुरादपुर निवासी मंटू कुमार को गोली जांघ में लगने से जख्मी हो गया। इस घटना में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया था। वहीं इस घटना में दूसरे पक्ष से मुरादपुर के ही अभिलास सिंह के दामाद अरविंद सिंह व विमलेष सिंह है। दोनों रिष्तेदार ही है। दोनों के बीच जमीन बदलैन को लेकर गोली चली है। वहीं जानीपुर थानाध्यक्ष उत्तम सिंह पूरे मामले की जांच में जुटे हुए है।