Today Hind Times

केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत व अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाव
www.todayhindtimes.com 23 Aug 522 views राजनीति

केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत व अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाव

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ।  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का एम्स गोलंबर फुलवारीशरीफ के पास अभिनंदन व स्वागत में जदयू कार्यकर्ताओं का जनसैलाव उमड़ पाड़ा। इस दौरान आरसीपी सिंह जिंदाबाद के नारे से एम्स गोलम्बर के पास गूंजते रहा। महिला अल्पसंचयक प्रकोष्ठ के जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अंजूम आरा जदयू कार्यकर्ताओं के साथ ढोल, बाजे के साथ स्वागत के लिए पहुंची थी। स्वागत व अभिनंदन के दौरान अंजुम आरा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को बुक्के, फूल माला व बुद्ध की प्रतिमा देकर स्वागत किये।


इसके साथ ही इस्लामिक टोपी भी पहनाकर अभिनंदन की। इस दौरान स्वागत में फुलवारीशरीफ जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, जदयू के नेता शत्रुध्न पासवान, आसिफ रजा, नीरज कुमार, सबनम यास्मीन समेत बड़े संख्या में अल्पसंख्यक समाज के महिला पुरुष मौजूद थे।