Today Hind Times

पुलिस ने भाजपा नेता के घर से भारी मात्र में शराब किया बरामद
www.todayhindtimes.com 9 May 182 views THT SPECIAL

पुलिस ने भाजपा नेता के घर से भारी मात्र में शराब किया बरामद


  • पिता-पुत्र मिलकर करता था शराब कारोबार

    • नेपाल से लाकर बेचता था शराब, कई और भी लोग शराब धंधे में है संल्पित

    टीएचटी रिपोर्टर मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 चभच्चा मोड़ निवासी भाजपा राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सकील अहमद एवं उनके पुत्र आसिफ इकबाल उर्फ मोनू को शराब कोरोबार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जल भेज दिया। नगर थाना के एएसआई अनिल कुमार पेंथर मोबाईल टीम के संजय पासवान, सन्नी सिंह एवं राहुल कुमार गष्ती में निकले थे। इसी दौरान गष्ती टीम को गुप्त सुचना मिली की स्टेषन चैक निवासी दिनेष मुखिया के यहां एक व्यक्ति शराब लेकर पहुंचा है।


    गष्ती टीम ने सूचना मिलते ही स्टेशन के पास दिनेश मुखिया के घर पहुंची। आसिफ अहमद उर्फ मोनू शराब की होम डिलेवरी देने दिनेश मुखिया के घर पहुंचा था। तभी पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र आसिफ अहमद उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शराब की होम डिलेवरी लेने वाला दिनेश मुखिया फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आसिफ अहमद से पुछताछ की। पुलिस की पुछताछ में बताया कि मैं और मेरे पिता सकील अहमद नेपाल से शराब लाकर कारोबार करते हैं। पुलिस गिरफ्तार आसिफ अमद उर्फ मोनू को लेकर उसके घर पहुंची। उसके घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने भाजपा राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सकील अहमद को शराब के कारोबार में लिप्त रहने के आरोप में गिरफ्तार कर ली। दुसरी ओर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर कीर्तन वन रोड से तीन व्यक्ति को शराब की होम डिलेवरी कर रहा है। गुप्त सुचना पर पुलिस ने शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसमें नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 सरतगंज निवासी भरत कुमार, वार्ड संख्या 14 निवासी मोहन प्रधान एवं वार्ड संख्या 15 निवासी रोहित नायक शामिल है। पुलिस ने भाजपा नेता एवं उसके पुत्र के साथ-साथ तीनों को जेल भेज दी।