Today Hind Times

मुजफ्फरपुर जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के कई ठिकानों पर आय से अधिक  संपत्ति मामले में छापेमारी
www.todyhindtimes.com 24 Jun 326 views क्राइम

मुजफ्फरपुर जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

  •  आरएमएस कॉलोनी स्थित फ्लैट से मिले 48 लाख नकद और लाखों का जेवरात मिला


पटना टीएचटी रिपोर्टर। मुजफ्फरपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की छापेमारी की। यह छापेमारी एक साथ पटना से मुजफ्फरपुर तक में चल रही है। जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल पर आय से अधिक  संपत्ति मामले में छापामारी हुई। इस तरह से अलग अलग कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। पटना के कंकड़बाग आरएमएस कॉलोनी स्थित फ्लैट से मिले 48 लाख नकद और लाखों का जेवरात मिला है। फिलहाल छापेमारी जारी है। इतने बड़े पैमाने पर घर मे केस मिलने से छापेमारी दल भी सकते में पड़ गए है।