Today Hind Times

राजधानी पटना के परसा बाजार में पुलिस की पिटाई कर लुटा राइफल
www.today hind times.com 15 Jun 376 views क्राइम

राजधानी पटना के परसा बाजार में पुलिस की पिटाई कर लुटा राइफल

फुलवारीशरीफ टीएचटी रिपोर्टर । परसा बाजार थाना के टरवां मुसहरी में शराब कारोबारियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। जिसमें एक जमादार समेत तीन।सिपाही जख्मी हो गया है। वहीं हमलावरों ने दो सिपाही का एसएलआर राइफल व कारतूस लूट लिया था। हालांकि एक सिपाही का लुटे गए राइफल बरामद कर ली गई है। दूसरे के बरामद के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। घटना के बाद कई थाने की पुलिस टड़वा में कैम्प कर रही है।  जख्मी जमादार बीएन मांझी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। वहीं पुलिस जीप को भी पूरे तरह से छतिग्रस्त कर दिया गया है।  इस घटना में परसा पुलिस ने महिला समेत आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में।