Today Hind Times

फुलवारीशरीफ के रानीपुर में किराना दुकान में चोरी, एक चोर गिरफ्तार
www.todayhindtimes.com 25 May 250 views क्राइम

फुलवारीशरीफ के रानीपुर में किराना दुकान में चोरी, एक चोर गिरफ्तार

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। एक किराना दुकान में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान चोरों ने दस हजार का सामान व 8 सौ रुपये नकद चोरी कर चम्पत हो गया। हालांकि इस दौरान दुकानदार की निंद खुल जाने के वजह से हो हल्ला होना शुरू हो गया। जिसके बाद एक चोर को स्थानीय लोगों के मदद से पकड़ पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दी गयी। उक्त घटना फुलवारीशरीफ थाना के रानीपुर मोड़ स्थित रिंकू किराना स्टोर की है। बताया जा रहा है कि चोरों की संख्या दो थी। एक भागने में सफल रहा व दूसरा पकड़ा गया। पकड़े गये चोर रानीपुर गांव के ही रोहित कुमार है। रोहित पहले भी चोरी मामले में जेल जा चुका है। इसके साथ ही स्मैकियर भी है।