Today Hind Times

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे से मुलाकात किया
www.todyhindtimes.com 29 Jul 367 views राजनीति

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे से मुलाकात किया


टीएचटी रिपोर्टर पटना। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे से मुलाकात कर भारत में प्रकृति के संरक्षण के लिए और भी ज्यादा प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के आवास पर हुई इस बैठक में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के साथ पर्यावरणविद और पर्यावरण से जुड़े अन्य लोग भी शामिल थे। श्री चौबे ने आश्वासन दिया हमारी सरकार प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग प्रकृति संरक्षण के लिए सभी महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। पहले से लागू कानून को सभी राज्यों में लागू करवा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर नए कानून भी बनाए जाएंगे।