Today Hind Times

प्रधानमंत्री सड़क का हाल जर्जर, मुखिया ने निजी कोष से कराई मरम्मती
www.todayhindtimes.com 12 Jul 497 views THT SPECIAL

प्रधानमंत्री सड़क का हाल जर्जर, मुखिया ने निजी कोष से कराई मरम्मती


टीएचटी रिपोर्टर दिघवारा। प्रखंड के बरुआं पंचायत में पट्टीपुल से लेकर लक्ष्मीपुर ककढ़ियां होते हुए बरुआं गांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना से बने सड़क का हाल अत्यंत ही दयनीय हो गई है, सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जिसे आवागमन में काफी परेशानी होती है।सड़क पर गड्ढे होने के कारण आये दिन गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त होते रहती है। बरसात का मौसम होने के कारण लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए बरुआं पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ने इस जर्जर सड़क को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया है। उनके द्वारा सड़क पर बने गड्ढो में ईंट के टुकड़ो को डालकर किसी तरह चलने लायक बनाया जा रहा है। बता दे कि यह सड़क बरुआं पंचायत को पट्टीपुल के समीप छपरा पटना मुख्य मार्ग से जोड़ती है।यह सड़क पंचायतवासियो के प्रखंड मुख्यालय तथा अस्पताल आने जाने का एकमात्र रास्ता है।इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया की भूरी भूरी प्रसंशा की है।