Today Hind Times

मशरक के चांद कुदरिया नहर पर युवक की चाकू से  गोदकर की हत्या
www.todayhindtimes.com 26 Jun 280 views क्राइम

मशरक के चांद कुदरिया नहर पर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

टीएचटी रिपोर्टर मशरक | मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया पंचायत में 40आरडी सुन्दर से पुरब एवं हरिशंकर शर्मा मुखिया  के पश्चिम नहर सड़क पर पर एक युवक को चाकू मार हत्या कर दिये जिने का समाचार है। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो शव के पास घंटो बवाल काटा। घटना की सूचना पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगो को समझा बुझा शव को अपने कब्जे में ले अंत्य परीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चाॅदकुददिया गांव निवासी मुमताज आलम के 20वर्षीय पुत्र आफताब आलम बताया जाता है। मृतक के परिजनो ने बताया कि आफताब आलम शुक्रवार को रात में खाना खा कर घर में सो गया था। किसी का फोन आया तो घर से कब गया किसी को कहकर नही गया। सुबह में ग्रामीणों ने हल्ला किया कि आफताब आलम का शव 40आरडी सुन्दर के पूरब एवं हरिशंकर शर्मा मुखिया के मकान के पश्चिम नहर सड़क पर है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीर इक्ठा हो गई। हालाकि लोगों में दबे जुबान चर्चा हो रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है , संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नही।