Today Hind Times

जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार में तीन मंजिला मकान अचानक धराशायी
www.todayhindtimes.com 26 May 437 views THT SPECIAL

जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार में तीन मंजिला मकान अचानक धराशायी

तेज विस्फोटक आवाज से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बना रहा

टीएचटी रिपोर्टर जहानाबाद । जहां एक तरफ चक्रवाति तुफान का लोगों में खौफ था । इसको लेकर पूरे दिन झमझम बारिस होती रही । वहीं सुरक्षा को लेकर सभी लोग अपने - अपने घरों में डूबके हुए थे । इसी दौरान दोपहर में अचानक जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार में तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया । तेज विस्फोटक आवाज से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया । कई लोग इस हादसे में बाल - बाल बच गये । घटना के बाद लोगों की हुजूम जुट गयी थी । जह्मनाबाद के मुखदुमपुर बाजार में कपड़ा व्यवसायी आशुतोष कुमार का मकान था । आशुतोष कुमार यह मकान तीन वर्ष पूर्व बनवाया था । वहीं बुधवार को तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक के धौंस से मकान हल्का हील गया और आसपास के मकान से दिवार छोड़ दिया था । जिसके बाद मकान मौजूद सभी लोग आनन फानन में खाली कर दिये । वहीं इसको लेकर काफी भीड़ जुट गयी थी । पूरे तरह से अफरा तफरी का माहौल था कि इतने में एक हाइवा गुजर रहा था , हाइवा को धौंस के वजह से पहले से हिला हुआ तीन मंजिला मकान अचानक सड़क पर धराशायी हो गया और लोग खुद को बचने के लिए इधर भागने लगे । मोहल्ले और दूर दराज के लोग अपने - अपने घरों के इस घटना का दूर से ही वीडियो भी बना रहे थे । घटना के बाद मुखदुमपुर थानाध्यक्ष रंजय कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचकर पूरी स्थिति का जानकारी लिये । वहीं सड़ड्ड पर पूरे मकान के मलवा गिर जाने से पटना गया रोड काफी देर तक जाम रही । सड़क पर फैले मलवा को हटवाया गया । जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ ।