Today Hind Times

गोली कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार
www.todayhindtimes.com 8 Jun 267 views क्राइम

गोली कांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार

छपरा/दरियापुर (टीएचटी रिपोर्टर)। छपरा जिला के मठ ककरा गांव में गोली मारकर तीन लोगों को घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने फरार दोनों अभियुक्तों को हरिहरनाथ ओपी पुलीस के सहयोग से सोनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बबन गिरी व रवि रंजन गिरी मठ ककरा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार मठ ककरा गांव में विवाद के दौरान गोली बारी की गई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। उसी कांड में दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त बनाया गया था।उसी समय से पुलिस दोनों की गिरफ्तारी में लगी थी।