Today Hind Times

एम्स से खाना बना लौट रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का
www.todayhindtimes.com 12 Jun 247 views THT SPECIAL

एम्स से खाना बना लौट रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का

फुलवारीषरीफ। एम्स डाॅक्टर काॅलोनी से से खाना बनाकर घर वापस हो रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। वहीं स्थानीय लोगों के मदद से तीनों महिलाओं को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया। हालांकि पीएचसी फुलवारीषरीफ में डाॅक्टर नहीं होने पर निजी अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार की देर रात की है। शुक्रवार को इससे पहले भी पांच बजे शाम को टैंकर व कार की टक्कर में तीन मौत हुई थी। एक मामला ठंडा भी नहीं हुआ की दूसरी घटना हो गयी। तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने गोविंदपुर के पास ठोकर मारा है। जख्मी महिला में रिता देवी, रेखा देवी व बबली देवी है। वहीं एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।