Today Hind Times

वैक्सिन के प्रति युवाओं में उत्साह : सुमित कुमार
www.todayhindtimes.com 14 May 392 views राजनीति

वैक्सिन के प्रति युवाओं में उत्साह : सुमित कुमार

टीएचटी रिपोर्टर फुलवारीशरीफ। जनता दल (यू) के महासचिव पार्टी के वरिष्ठ नेता सुमित कुमार ने बताया कि कोरोना वेक्सीनेशन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लेनी चाहिए। यह पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और कोरोना का टीका जरूर ले। कोरोना से लड़ने में यह कारगर है। साथ ही कोरेाना के चाइन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा किये गये गाइडलान को पूरे तरह से ध्यान में रख लोग पालन करें। ताकि जल्द से जल्द इसका चाइन को तोड़ा जा सके। बेवजह घरों से नहीं निकले। जरूरी होने पर ही घरों से निकले। सूबे के मुख्यमंत्री हर एक व्यकित के लिए चिंतित है। कोरोना काल में जिनके परिवार के सदस्य खो गये हैं इसके लिए भी हमारे मुख्यमंत्री काफी दुखी है। सभी के लोगों के साथ हमेसा से है और रहेंगे।